अल्मोड़ा: कफ सिरप की बिक्री को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी यह नई एडवाइजरी, जरूर देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की ओर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कफ सिरप को लेकर एडवायजरी जारी की गई है।

जारी की एडवाइजरी

जानकारी के अनुसार जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही अस्पतालों व मेडिकल स्टोरों को भी दिशानिर्देश दिए हैं। जिले में विभाग की ओर से एडवायजरी जारी की गई है। अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में कफ सिरप का डिस्ट्रिब्यूशन बंद कर दिया है। सरकारी अस्पतालों में अब कफ सिरप नहीं मिलेगा। साथ ही मेडिकल स्टोर भी बिना डॉक्टर की अनुमति के कफ सिरप नहीं दिए जाएंगे।