अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 31 मई को जिला महिला चिकित्सालय की मैट्रन मारिया पीटर पत्नी रिचर्ड पीटर व हेल्थ विजीटर हंसी साह को भावभीनी विदाई की गई।
रहें मौजूद
इस समारोह में मुख्य अतिथि एच० सी० गड़कोटी (पी०एम० एस) जिला चिकित्सालय, अति विशिष्ट अतिथि मारिया पीटर व हंसी साह व परिवारजन तथा वरिष्ठ प्रसूति विशेषज्ञ डाॅ.उप्रेती, डाॅ. पुनेठा व बाल रोग विशेषज्ञ प्रीति पंत, मैट्रन जिला चिकित्सालय रेशमा चौहान व सभी वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
दिया इतने साल का योगदान
इस मौके पर बताया कि मारिया पिटर (मैट्रन) को 34 साल का योगदान स्वास्थ्य विभाग को मिला। वही हेल्थ वीजिटर हंसी साह ने 35 साल का योगदान स्वास्थ्य विभाग को दिया।