अल्मोड़ा: दिवाली में जमकर हुई आतिशबाजी से हवा हुई खराब, इतना पंहुचा एक्यूआई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में दीपावली पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। जिससे यहां की वायु में इसका असर भी दिखा।

वायु गुणवत्ता सूचकांक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार इससे अल्मोड़ा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 134 दर्ज किया गया। जो अस्थमा और सांस के रोगियों के लिए हानिकारक स्तर माना जाता है। इस स्तर पर सांस लेने में घुटन, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं होती हैं।

वायु पर बुरा असर

इस संबंध में रमेश रावत, प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व पर्यावरणविद् ने बताया कि दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी का पर्यावरण पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ मानव स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर होता है। अस्थमा, टीबी और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हमें प्रयास करना चाहिए कि पटाखों का न्यूनतम प्रयोग हो, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके।