अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेला आयोजित हो रहा है।
यह रहें मुख्य अतिथि
स्याल्दे बिखोती मेले के दूसरे दिन बटपुजै मेले के आयोजन का शुभारंभ विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी और कंचन रावत ने संयुक्त रूप से किया।
परंपरा के गवाह बने बढ़ी संख्या में लोग
इस मौके पर रणां, कुई, कोटीला, बूंगा, बेढूली, किरौला फाट, सलना, बसेरा, असगोली, गुपटली और वलना के लोग 11 जोड़ी नंगाड़े और निशानों के जोशीले अंदाज में ओड़ा स्थल तक पहुंचे। दही पाली पछांऊ के ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले के दूसरे दिन झोड़ा, चांचरी की भी धूम रही। इसके साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन के बीच वीर रस का प्रतीक संरकार खेलते और हुड़के, चिमटे के साथ झोड़ा, भगनौला गायन करते हुए लोगों ने ओड़ा भेटने की रस्म निभाई। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।