अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगर का एतिहासिक मां नंदा देवी मेला, आज यह कलाकार स्टार नाइट में बिखेरेंगे सूरों का जादू, सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत होंगे यह कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में भव्य रूप से एतिहासिक मां नंदा देवी मेले का आगाज हो गया है।

कार्यक्रम का आयोजन

📌📌29 अगस्त को कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा। 30 अगस्त को उन्हें परंपरागत तरीके से मंदिर में लाया जाएगा।

29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) के कार्यक्रम

📌📌दोपहर 12:00 बजे- हास्य व्यंग (लाफ्टर शो)
📌📌दोपहर 01:00 बजे- माता की चौकी (गायक हेम पाण्डे, मोहन जोशी, अनिल सनवाल, राघव पंत, अशोक पाण्डे, ललित प्रकाश व अन्य)
(विशेष आभार माँ नन्दा सुनन्दा महिला समिति)
📌📌सायं 7:00 बजे- नटराज डान्स इन्स्टीट्यूट अल्मोड़ा की प्रस्तुति (नीरज सिंह बिष्ट, हर्ष टम्टा)
📌📌सांय 8:00 बजे- स्टार नाईट (गायक जितेन्द्र तोमक्याल, विक्की आया)