अल्मोड़ा: होलिकोत्सव की रहीं धूम, महिलाओं की 13 टीमों ने किया प्रतिभाग, बच्चों ने भी बिखेरें रंग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला कल्याण संस्था द्वारा होलिकोत्सव आयोजित हुआ।

यह रहें मुख्य अतिथि

जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सुची शर्मा जिला विधिक प्राधिकरण (सिविल जज ) संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, चंद्रा अग्रवाल सूचिव पुष्पा सती,मनोज सनवाल (अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी) आनन्द सिंह बगडवाल (पूर्व अध्यक्ष अल्मोड़ा अर्बन कापरेटिव बैंक) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रमों की रही धूम

कार्यक्रम में विद्यालयों की 5 टीमों ने तथा महिलाओं की 13 टीमों (देवी मंदिर संस्कृति महिला टीम खत्याड़ी, आंचल दलन्यू कलोनी, सुनराकोट, कोकिला सांस्कृतिक दल मल्ली माल, सर्वोदय टीम खोल्टा, मां दुर्गा शक्ति न्यू इंदिरा कॉलोनी, महिला शक्ति खत्याड़ी, कोकिला  सांस्कृतिक दल सैनिक कॉलोनी ग्राम माल, धोनी मंदिर राजपुर, जाखन देवी समिती, जौहार संस्कृति टीम खत्याडी, मां जगदंबा टीम धारानौला) ने प्रतिभाग किया।  बालिकाओ में स्प्रिंग डेल्स स्कूल प्रथम,वीर शिवा द्वितीय, खत्याड़ी बालिका टीम तृतीय , न्यू मॉडल स्कूल चतुर्थ स्थान पर रहा है।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम स्थल पर हेम जोशी,तारा चंद्र जोशी,मंजू अग्रवाल,आशा पंत,आशा कर्नाटक,मंजू जोशी, ममता चौहान,रमा जोशी, राधिका जोशी, अनीता रावत,दीपा जोशी,दीपा सतीश जोशी, शांति शाह,सुनैना मेहरा,सरला बिष्ट,रेखा चौहान,गीता शाह,मंजू रावत, अदिति अग्रवाल पांडे,संस्था सदस्य उपस्थित रहे।