अल्मोड़ा: विज्ञान, भौतिकी, गणित, अंग्रेजी में कैसे अव्वल आएंगे बच्चे,जीआईसी में  विभिन्न विषयों के शिक्षकों के दस पद खाली

अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज शीतलाखेत में शिक्षकों के कई पद खाली होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इस विद्यालय में दूरदराज के गांवों से भी बच्चे पढ़ने आते हैं, लेकिन भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

     विद्यालय में प्रवक्ता के 10 और एलटी संवर्ग में शिक्षकों के नौ पद स्वीकृत हैं

     विद्यालय में प्रवक्ता के 10 और एलटी संवर्ग में शिक्षकों के नौ पद स्वीकृत हैं। लेकिन हिंदी, भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी के प्रवक्ता एवं एलटी संवर्ग में विज्ञान, हिन्दी, गणित, कृषि के पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। विद्यालय में दूरदराज के गांवों से बच्चे पढ़ने आते हैं लेकिन भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं पर व्यापक असर पड़ रहा है। इस स्कूल वर्तमान में तीन सौं से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

2017 से प्रधानाचर्य का पद भी रिक्त चल रहा है

विद्यालय में 2017 से प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त चल रहा है। वर्तमान में विद्यालय प्रभारी प्रधानचार्य के सहारे चल रहा है। वहीं शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षण व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ रहा है। विद्यालय में कक्षा कक्षों की भी कमी बनी हुई है। जिसके कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खाली चल रहे पदों में जल्द नियुक्ति की जानी चाहिए- प्रभारी प्रधानाचार्या, राइंका शीतलाखेत

वहीं सीता राणा, प्रभारी प्रधानाचार्या, राइंका शीतलाखेत का कहना है कि विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे है। वर्तमान में विद्यालय में केवल नौ शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात है। खाली चल रहे पदों में जल्द नियुक्ति की जानी चाहिए।