अल्मोड़ा नगर के राजपुरा निवासी ऋतिक राज का एमटीवी के रियलिटी शो लव एंड वॉर में जल्द नजर आएंगे। युवा कलाकार ऋतिक के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
जल्द शुरू होने वाले लव एंड वॉर रियलिटी शो में करेगे प्रतिभाग:
ऋतिक 2019 में मिस्टर कुमाऊं बने थे। वहीं 2021 में उन्होंने एमटीवी के प्रसिद्ध रियलिटी शॉ रोडीज में भी ऑडिशन दिया था। लेकिन उनका चयन नहीं हो पाया। इधर जल्द एमटीवी में शुरू होने वाले लव एंड वॉर रियलिटी शो में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाते नजर आएंगे।
हॉकी के भी बेहतरीन खिलाड़ी:
ऋतिक हॉकी के भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई राज्य स्तरीय और नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है।
युवा कलाकार के चयन पर लोगों में खुशी की लहर:
उनके रियलिटी शो में चयन होने पर राजपुरा के पूर्व सभासद किशन लाल, पंकज टम्टा, हरीश कनवाल, गणेश शाही, किशन खोलिया, मनोज सनवाल, विक्टोरिया गोल्डन परिवार समेत कई लोगों ने खुशी जताई।