अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।
पुलिस का चेकिंग अभियान
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे माह अप्रैल में ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस की कार्यवाही
जनपद में पुलिस टीमों द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 2953 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी जिसमें नशे में वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
न्यूसेन्स फैलाने वाले 675 लोग आये चपेट में
इसके अलावा जनपद के थाना क्षेत्रों में होटल ढाबा, पर्यटक स्थलों,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व न्यूसेन्स फैलाने वाले 675 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई ।