अल्मोड़ा: देर रात्रि आग की लपटों से घिरे कैंटर से लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद, संलिप्त अभियुक्त की तलाश जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 19/20.07.2025 की रात्रि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत गश्त संदिग्ध व्यक्ति /वाहनों की चेकिंग के दौरान पथरिया मजखाली मार्ग पर एक कैंटर में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

वाहन में लगी आग

जिसमें कैंटर नंबर uk04 सीसी 1994 से आग की लपटे उठ रही थी व धू धू करके जल रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा बुझाने का काफी प्रयास किया गया,परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड रानीखेत को सूचना दी गई, फायर ब्रिगेड द्वारा बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। जिसमें कैंटर पूर्णतः जल चुका था तथा उसमें रखी हुई शराब की पेटियां भी जलकर नष्ट हो गई थी। कैंटर से शेष बची अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल no 1 whisky  की 840 बोतल,168 अध्धे, 8208 पव्वे बरामद किये गये। बरामद शराब के संबंध में थाना सोमेश्वर में धारा 60 /72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। संलिप्त अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

सोमेश्वर पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह
2-अपर उप निरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया
3-हेड कांस्टेबल अमीरचंद
4-हेड कांस्टेबल हरीश आर्य
5- हेड कांस्टेबल जितेंद्र मेहता
6-कांस्टेबल नीरज मेहरा
7-कांस्टेबल  गोरखनाथ
8-होमगार्ड हरीश सिंह
9-होमगार्ड अली अहमद