अल्मोड़ा: धारानौला टैक्सी यूनियन के नाम से बनी अवैध यूनियन, समस्त टैक्सी चालकों ने किया विरोध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में टैक्सी चालको/वाहन स्वामियों को बिना सूचित एवं बिना चुनाव किए यूनियन बनाने पर टैक्सी चालकों ने विरोध किया है।

ज्ञापन में कहीं यह बात

इस संबंध में आज डीएम को ज्ञापन दिया गया है। जिसमें कहा कि प्रार्थीगणों को दिनांक- 09.09.2023 को एक पत्र जारी किया गया था। जिसमें आपके द्वारा चुनाव ना कराने व रजिस्ट्रेशन ना होने की बात कही गयी थी। प्रार्थीगणों द्वारा डीएम के आदेश का पालन करते हुए चुनाव के सम्बन्ध में कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी थी। वही अब बिशन सिंह बिष्ट, मनीष नैनवाल, संजय सिंह, दीपक सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह बिष्ट, नन्दन सिंह बिष्ट, द्वारा अवैध तरीक से यूनियन को पंजीकृत करा दिया गया है। साथ ही उपरोक्त लोगों के द्वारा टैक्सी चालको/वाहन स्वामियों को बिना सूचित एवं बिना चुनाव किये हुए अपनी मर्जी से यूनियन का गठन कर दिया गया है। कहा कि अवैध तरीके से बनायी गयी यूनियन में सभी पदाधिकारी दबंग प्रवृति के है। और उनके द्वारा लोगों को दबाने का प्रयास किया जाता है। टैक्सी चालको के द्वारा पूर्व में इन लोगों के खिलाफ कई बार मौखिक रूप से की गयी थी, जिसमें उक्त नई रजिस्ट्रेशन में बिशन सिंह बिष्ट के पूर्व में भी अध्यक्ष रहने के दौरान यूनियन भंग कर दी गयी थी। उक्त अवधि में दस्तावेजों की वैधता नहीं होने के कारण ही बिशन सिंह बिष्ट के अध्यक्ष रहने के दौरान अवैध तरीके से वसूली की जाती थी। टैक्सी चालको के भारी विरोध के कारण पूर्व में उक्त यूनियन को भंग किया गया था।

बिना सहमति से हुआ यूनियन का गठन

ज्ञापन में कहा कि देवभूमि टैक्सी मालिक चालक सेवा समिति धारानौला अल्मोड़ा के नाम से जो यूनियन अवैध तरीके से बनायी गयी है, उसका समस्त टैक्सी चालक / वाहन स्वामी विरोध व्यक्त करते है। 8- कि टैक्सी चालको / वाहन स्वामियों की बिना सहमति से उपरोक्त यूनियन का गठन किया गया है, जो पूर्ण रूप से अवैध है। तथा चुनाव होने तक उपरोक्त यूनियन के द्वारा कोई भी संचालन नही होने पाये तथा किसी भी प्रकार की वसूली नहीं होनी चाहिए। बताया कि उपरोक्त यूनियन पूर्ण रूप से अवैध है, जिसमें किसी भी चालक व वाहन स्वामियों की कोई सहमति नहीं है, उक्त कार्यकारिणी को तुरन्त भंग किया जाना अति आवश्यक हैं।

जनआंदोलन की चेतावनी

साथ ही कहा कि इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं होती है। तो समस्त टैक्सी चालको व वाहन स्वामियों को जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

कार्यवाही की मांग उठाई

बताया कि प्रार्थीगणों की सोसाइटी के नवीनीकरण का प्रमाण पत्र उक्त प्रार्थना पत्र के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है, रजिस्ट्रेशन संख्या-14/2002 दिनांक-23.08.2002 है। तथा उक्त फर्म का नाम धारानौला टैक्सी चालक सेवा समिति ग्राम व पोस्ट धारानौला के नाम से थी, उक्त फर्म के पदाधिकारी रहने के दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा लेन-देन के दौरान काफी धनराशि हड़प कर ली गयी थी। जिसमें टैक्सी चालकों के विरोध पर उक्त फर्म का नवीनीकरण रोक दिया गया था। परन्तु उम्का पूर्व में संचालित फर्म को भंग कर टैक्सी चालको ने अपना विरोध दर्ज किया था। उक्त व्यक्यिों द्वारा अवैध तरीके से एक नयी संस्था का गठन कर अपनी एक नयी फर्म बना ली गयी है। जिसमें सभी टैक्सी चालको व मालिको की सहमति नहीं ली गयी थी। वह आपसी पारिवारिक सदस्यों व पूर्व अध्यक्ष द्वारा गलत तरीके से उक्त संस्था का गठन किया गया है। जिसमें आम जन मानस, टैक्सी मालिक चालको का कोई भी सहयोग व सहमति नहीं है। जिस सन्दर्भ में टैक्सी चालको व मालिको द्वारा दिनांक-09.01.2024 को एक शिकायत पत्र उपजिलाधिकार अल्मोड़ा को भी दी गयी थी। कहा कि उक्त संस्था की अवैध वसूली को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाय।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर बची सिंह बोरा, जगदीश सिंह, रवींद्र सिंह बिष्ट, रोशन गिरी, मनोज बगडवाल, कमल, पुष्कर सिंह, यशपाल सिंह, रमेश चंद्र पांडे, हरीश सिंह बोरा आदि लोग मौजूद रहें।