अल्मोड़ा: जलवायु परिवर्तन का दिखने लगा असर, समय से पहले खिलने लगे बुरांश, बताया चिंतनीय

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जनवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं दोपहर में गर्माहट महसूस होने लगी है। जिसे मौसम विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन बता रहे हैं।

जैव विविधता पर बुरा असर

जानकारी के अनुसार जलवायु परिवर्तन का असर दिखने लगा है। पहाड़ में अक्सर फरवरी के दूसरे पखवाड़े से मार्च में खिलने वाला बुरांश का फूल इस बार जनवरी में ही खिलने लगा है। इस बार जनवरी के पहले पखवाड़े से ही धौलछीना के आसपास तथा बिनसर अभयारण्य के जंगलों में बुरांश खिल गया है। कुछ जंगलों में काफल भी पकने लगा है। बदलता मौसम एक चिंता का विषय है। इससे जैव विविधता बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। जनवरी में बुरांश का खिलना और काफल का पकना चिंतनीय विषय है। जिस पर डाॅ. धनी आर्या, विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान, अल्मोड़ा ने बताया है कि बारिश व बर्फबारी नहीं होने से इन प्रजातियों को समय से पहले ही अनुकूल तापमान मिल रहा है। प्रदूषण बढ़ने से यह स्थिति आई है। जो चिंतनीय है।