अल्मोड़ा: जरूरी सूचना: भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय में फार्म भरने की तिथि में संशोधन, आगे बढ़ी तिथि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रभारी प्रधानाचार्य भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय में फार्म भरने की तिथि आगे बढ़ाई गई है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार इस संबंध में डॉ चन्द्र सिंह चौहान ने बताया है कि नए शिक्षण सत्र में शास्त्रीय गायन, सितार, कथक-नृत्य एवं भरतनाट्यम के लिए फार्म प्राप्ति की तिथि 15 फरवरी तय की गई थी। इस तिथि में अब संशोधन किया गया है। अब यह तिथि 20 फरवरी कर दी गई है। बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं कार्यालय से 11 से चार बजे तक फार्म प्राप्त कर सकते हैं। शुल्क 20 रूपए है।