अल्मोड़ा: जरूरी अपडेट: नए श्रम कार्डों के लिए शुरू हुए पंजीकरण, मिली राहत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में भवन व सन्निमार कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से श्रमिकों के श्रम कार्ड पंजीकरण होते हैं। साथ ही नवीनीकरण कार्य किए जाते हैं।

नए श्रम कार्डों के लिए पंजीकरण शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले करीब दस महीनों से वेबसाइट की दिक्कतों के चलते नए श्रम कार्डों के लिए पंजीकरण नहीं हो पा रहे थे। जिसके बाद अब फिर से नए पंजीकरण शुरू होने लगे हैं। मजदूरों को काफी राहत मिली है। इस कार्ड के माध्यम से ही श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है।