अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि की ओर से नॉन एनईपी यानी सत्र 2020 व 21 में प्रवेशित बीए, बीएससी, बीकॉम दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की बैक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी गई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होनी हैं। छात्र विवि की वेबसाइट पर समय सारिणी देख सकते हैं।