अल्मोड़ा: आगामी चुनाव के दृष्टिगत चल रही चैकिंग में एसओजी एवं एफएसटी ने पकड़ी 08 पेटी अवैध शराब

डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा एसओजी को आगामी चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन कराये जाने व अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में *ल्कअल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी

आज दिनांक 25.01.2022 को एसओजी अल्मोड़ा एवं एफ.एस.टी. द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी के दौरान नगरखान (राजस्व क्षेत्र)  में राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र  कुंवर  सिंह निवासी ग्राम नगरखान मनियागर अल्मोड़ा के बंद मकान से कुल 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब  (कीमत 50 ,000 )बरामद की गयी। उक्त सम्बन्ध में थाना दन्या में FIR- 04/2022 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
     
बरामदगी टीम

मजिस्ट्रेट हरीश सिंह बिष्ट
उ0नि0 ललित डिगारी
का0 अनिल सिंह
का0 संदीप एसओजी
का0 दिनेश नगरकोटी एसओजी