अल्मोड़ा: भारी बारिश व बर्फबारी के दृष्टिगत कल जिले के सभी स्कूलों व‌ आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित, देखें आदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मौसम ने करवट बदली है। इसके साथ ही ही बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

आदेश जारी

मौसम के दृष्टिगत जनपद में जिलाधिकारी द्वारा कल‌ दिनांक 24 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। भारी बारिश और बर्फबारी के दृष्टिगत जनपद के समस्त शासकीय/अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा-01 से कक्षा-12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 24 जनवरी, 2026 को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में हो रही वर्षा / बर्फबारी को देखते हुये (कक्षा-01 से कक्षा-12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।