अल्मोड़ा: नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत डीएम व एसएसपी ने किया स्ट्रांग रुम/मतगणना स्थल का निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
आज दिनांक 07.01.2025 को डीएम आलोक कुमार पाण्डेय व‌ एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा निकाय चुनावों के दृष्टिगृत जीआईसी अल्मोड़ा में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रुम/मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

दिए यह निर्देश

जिसमें स्ट्रांग/मतगणना स्थलों पर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाऐं दुरुस्त रखने हेतु व सीसीटीवी कैमरे, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

रहें मौजूद

इस निरीक्षण के दौरान चंद्र सिंह मर्तोलिया, एडीएम अल्मोड़ा, संजय कुमार, एसडीएम अल्मोड़ा, प्रभारी चुनाव सेल उ0नि0 मदन मोहन जोशी व जिला प्रशासन / पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।