अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के वार्ड रैलापाली 37 में आये दिन गाड़ियों से पेट्रोल चोरी और गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ करने के मामले सामने आ रहें हैं।
की यह मांग
इस संबंध में वार्ड रैलापाली सं 37 के नगर निगम पार्षद प्रदीप चंद्र आर्या ने थाना अध्यक्ष अल्मोड़ा जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड द्वारा चौकी बेस इंचार्ज को एक ज्ञापन दिया है। जिसमे बताया कि नियर रोडवेज के समीप पी० डब्लू० डी. के पास स्कूटी बाईक एवं गाड़ियां खड़ी रहती है, परंतु कुछ समय से यहाँ पर लगातार गाड़ियों से पेट्रोल चोरी एवं गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की जा रही है। जि पर कहा है कि इस विषय का जल्द संज्ञान लिया जाए और कैमरों की उचित व्यवस्था की जाये। जिसमें वार्ड वासियों को राहत मिलें और इन अराजक तत्वों को तुरंत पकड़कर इन पर सख्त कार्रवाई हो।