अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में बीसीए की फीस में इतने हजार रुपये बढ़ोतरी को मंजूरी, सत्र 2027-28 से होगी लागू

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर स्थित कंप्यूटर विज्ञान विभाग में विभिन्न पाठ्यक्रमों को लेकर बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) की अहम बैठक आयोजित की गई।

लिया यह निर्णय

इस बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 से बीसीए (BCA) पाठ्यक्रम के शुल्क में 1500 रुपये की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। जानकारी के अनुसार इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बीसीए के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों से ‘इंडस्ट्री इंटरफेसिंग वर्कशॉप, सेमिनार और ट्रेनिंग प्रोग्राम’ मद के तहत 1500 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में एमसीए (MCA) पाठ्यक्रम के नए प्रस्तावों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में शोधार्थी आशीष आर्या और ज्योति हरबोला की शोध उपाधि समिति (आरडीसी) की बैठक भी संपन्न हुई।

​