अल्मोड़ा: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, नितेश और मिनाक्षी ने मारी बाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भाजयुमो की ओर से आज सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया।

किया सम्मानित

नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा से स्वदेशी संकल्प दौड़ हुई। इस दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में युवाओं ने स्वदेशी भावना और राष्ट्रप्रेम को प्रज्वलित करने का संदेश दिया। बालक वर्ग की दौड़ में नितेश सिंह जीना ने प्रथम, जीवन मेहता ने द्वितीय और जीवन बोरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में मिनाक्षी बिष्ट ने पहला, भावना अधिकारी ने दूसरा और निकिता कनवाल ने तीसरा स्थान बनाया। सभी अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

रहें मौजूद

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा हरीश कनवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुण, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, जिला मंत्री मनोज जोशी, सौरभ वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।