अल्मोड़ा में घरेलू रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दाम ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। एक बार फिर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। इससे आम जनता काफी परेशान है।
अल्मोड़ा में रसोई गैस के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1037 हुई नई कीमत
सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों में पचास रुपये की बढ़ोत्तरी की है। अल्मोड़ा में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 987 रुपये से बढ़कर 1037 रुपये पहुंच गई है। एक हजार रुपये से अधिक गैस के दाम पहुंचने से आम से लेकर खास सभी परेशान है।
महंगाई की मार से आम जनता परेशान
वहीं अन्य खाद्य पदार्थों के बढ़े दामों के चलते जनता को अब महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सरकार ने एकाएक गैस सिलेंडरों के दामों में इतनी वृद्धि कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।