अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 01.05.2025 को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड के आदेश के क्रम में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा महेश चन्द्र के नेतृत्व में फायर स्टेशन अल्मोड़ा टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिलखा अल्मोड़ा के विद्यार्थियों व शिक्षकों को अग्निसुरक्षा व जंगलों की आग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी।
दी यह जानकारी
साथ ही आग के प्रकार तथा उसके बचाव की के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।