नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले छोटी बच्ची से दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद से सांप्रदायिकता तनाव बना हुआ है। इस घटना की खबर के बाद कल रात से ही तनाव बना हुआ है। जिसके बाद बुधवार को जमकर बवाल भी हुआ।
जमकर हुआ बवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां 60 साल के मुस्लिम ठेकेदार पर 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही तोड़फोड़ भी हुई। स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। आज गुरुवार को नैनीताल का बाजार बंद रखा गया है।
अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जिस पर कल दिनांक 30-04-2025 को नाबालिग के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज की है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना जारी है और अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे भविष्य में कोई भी इस प्रकार की शर्मनाक घटना करने का साहस न कर सके। एसएसपी ने नैनीताल वासियों व आगंतुकों से अपील की है कि शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।