अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज राबाइंका अल्मोड़ा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
शचि शर्मा ने बालिकाओं को विभिन्न अधिनियमों की दी जानकारी
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने बालिकाओं को मोटर वाहन अधिनियम, सड़क सुरक्षा के नियम, ओवर स्पीडिंग लेन अनुशासन समेत घरेलू हिंसा, महिलाओं व बच्चों के अधिकारों, साईबर क्राइम, मानव तस्करी व अनैतिक तस्करी के दुष्प्रभाव, पॉक्सों अधिनियम, समेत तमाम कानूनी जानकारी दी।
मौजूद रहे
यहां एआरटीओ अखिलेश चौहान, प्रभारी इंटरसेप्टर पवन कुमार, प्रधानाचार्या सुधा उप्रेती आदि मौजूद रहे।