अल्मोड़ा: नहरों के संरक्षण की पहल शुरू, यहां जल्द अस्तित्व में आएंगे जीर्णशीर्ण नहरे, किसानों को मिलेगा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ‌अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड में जीर्णशीर्ण नहरों को ठीक किया जाएगा।

खेतों तक पंहुचेगा पानी

मिली जानकारी के अनुसार जल्द इन नहरों का कायाकल्प होगा। धौलादेवी में गोली, सोड़ा, आरा और भेंटाबडोली नहरों के संरक्षण की पहल शुरू हो चुकी है। इसके लिए सिंचाई विभाग 29 लाख रुपये से यहां चार क्षतिग्रस्त नहरों को अस्तित्व में लाएगा। विभाग को निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में 17 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। जिसके बाद इन नहरों का संरक्षण होने से किसान 21 हेक्टयर भूमि पर सिंचाई कर सकेंगे।