अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में 27 अक्टूबर से शुरू होंगी BCA विषम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (SSJ) विश्वविद्यालय परिसर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में BCA प्रथम, तृतीय और पंचम (1st, 3rd & 5th) सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं आगामी 27 अक्तूबर से शुरू होने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार यह परीक्षाएं 3 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। कंप्यूटर विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पारूल सक्सेना ने परीक्षाओं के विस्तृत कार्यक्रम (शेड्यूल) की जानकारी साझा करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। विभागाध्यक्ष के अनुसार, सभी कक्षाओं की परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएंगी।
• ​प्रथम सेमेस्टर (1st Sem): सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
• ​तृतीय सेमेस्टर (3rd Sem): दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक।
• ​पंचम सेमेस्टर (5th Sem): दोपहर 1:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक।
​