अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रविवार को एसएसजे विवि में प्री पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए साक्षात्कार आयोजित हुए।
हुए यह साक्षात्कार
जिसमे 248 सीटों के सापेक्ष मात्र 47 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए पहुंचे। जिसमें गृह विज्ञान, इतिहास, योग, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, वाणिज्य एवं प्रबंधन, समाजशास्त्र, भूगोल, शिक्षा शास्त्र, गणित, जंतु विज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेजी विषय में कुल 47 छात्रों का साक्षात्कार हुआ। 201 सीटों पर अभ्यर्थी साक्षात्कार को नहीं पहुंचे। दरअसल समर्थ पोर्टल में नए सिरे से पंजीकृत छात्र-छात्राओं के प्री पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए यह साक्षात्कार हुए।
रहें मौजूद
इस मौके पर कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, शोध व प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार जोशी, प्रो. डीके भट्ट, डॉ. दीपक, डॉ. ललित जोशी, डॉ. खगेंद्र खोलिया, डॉ. ममता जोशी, रवि अधिकारी, जयवीर सिंह नेगी, पूरन कनवाल आदि लोग मौजूद रहें।