अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पनुवानौला में जागनाथ महोत्सव की धूम रहीं। इस महोत्सव का अब समापन हो गया है।
शानदार रही स्टार नाइट
मिली जानकारी के अनुसार महोत्सव के शुभारंभ के बाद उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक इंदर आर्या ने गुलाबी सरारा…., हे मधु…. आदि गीतों से महोत्सव में चार चांद लगा दिए। राकेश पनेरू ने भी लोक गीतों से समा बांधा। लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर कुमाऊंनी-गढवाली गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें दर्शक खुब थिरके। महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ।
सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन
इसके अलावा महोत्सव में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम भी हुआ। इसमें रुरल डेवलमेंट ट्रस्ट व टीम कंप्यूटर्स के ट्रेनर विवेक सुयाल ने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर धोखाधड़ी से बचाव और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के उपायों आदि की जानकारी दी।
रहें मौजूद
इस मौके पर यहां प्रेम बिष्ट, नवीन तोलिया, मनोज चम्याल, अजय सुयाल, मनीष नेगी, विवेक सुयाल, महेंद्र सिंह मेहरा, पंकज सुयाल, पवन गैड़ा, रवि जोशी, रोहित गैड़ा आदि मौजूद रहे।