अल्मोड़ा: घर से नाराज होकर निकली बालिका, 24 घण्टे के अन्दर बैलपड़ाव, रामनगर से सकुशल बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 04.10.2025 को द्वाराहाट क्षेत्र निवासी एक महिला ने उसकी पुत्री घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में एक तहरीर दी थी जिस पर कोतवाली द्वाराहाट में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी।

पुलिस ने सकुशल बरामद किया

इसी क्रम में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए सम्बन्धितों को गुमशुदा बालिका को शीघ्र बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका की तलाश/सुरागरसी- पतारसी कर सर्विलांस टीम की सहायता से दिनांक 05.10.2025 को 24 घण्टे के भीतर सकुशल बैलपड़ाव, रामनगर से बरामद किया गया। बालिका व परिजनों की आवश्यक काउन्सिलिंग के पश्चात् सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में गुमशुदा ने बताया कि रसायन विज्ञान का रिजल्ट खराब होने के कारण नाराज होकर घर से चली गई थी।

कोतवाली द्वाराहाट पुलिस टीम रहीं शामिल

1-महिला उ0नि0 मीना टम्टा
2-उ0नि0 हरविन्दर सिंह
3-हेड कानि0 रामेश्वर सिंह
4-सर्विलांस टीम