अल्मोड़ा: डूबाकिया वार्ड में लगा जनता दरबार: भारी बारिश के बीच पार्षद अंजू बिष्ट ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा

अल्मोड़ा: मौसम की विपरीत परिस्थितियों और मूसलाधार बारिश के बावजूद डूबाकिया वार्ड में पार्षद अंजू बिष्ट द्वारा जनता दरबार आयोजित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट दीपांशु पांडे द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

उमड़ी लोगों की भीड़


क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के बावजूद स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। पार्षद अंजू बिष्ट ने खराब मौसम के बीच स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना। इस जनता दरबार में वार्ड निवासियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से रखा। जिसमें
• ​पेयजल आपूर्ति: पेयजल किल्लत और आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं।
• ​जलभराव व सड़कें: बारिश के कारण सड़कों की स्थिति और जलभराव का मुद्दा।
• ​स्ट्रीट लाइट: बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग।

दिया आश्वासन

पार्षद अंजू बिष्ट ने सभी समस्याओं को दर्ज करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से इन्हें शीघ्र हल कराने का मजबूत आश्वासन दिया।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। जिनमें राकेश बिष्ट, डॉ. जीवन चंद्र पांडे, राजेंद्र सिंह डोबाल, जयवर्धन भट्ट, ललित अधिकारी, दिनेश रावत, श्रीमती किरन मेहरा, मनोज वर्मा (कांची दा), गजेंद्र वर्मा और दरबान सिंह बिष्ट प्रमुख रूप से शामिल रहे। वार्ड की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए पार्षद का धन्यवाद किया।