पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्रा का सफल समापन, लिपुलेख दर्रे से लौटा 44 तीर्थयात्रियों का अंतिम जत्था, इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के भारत-चीन सीमा पर स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिए इस वर्ष की कैलाश मानसरोवर यात्रा आयोजित हुई। इस यात्रा का रविवार को आधिकारिक समापन हो गया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 44 सदस्यीय 10वें और अंतिम जत्थे के सुरक्षित स्वदेश लौटने के साथ ही इस वार्षिक धार्मिक यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यात्रा की नोडल एजेंसी ‘कुमाऊं मंडल विकास निगम’ (KMVN) के धारचूला आधार शिविर से मिली जानकारी के अनुसार, अंतिम जत्थे ने रविवार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया। धारचूला आधार शिविर के प्रभारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि 5 जुलाई को शुरू हुई इस वर्ष की कैलाश मानसरोवर यात्रा में देशभर से कुल 477 तीर्थयात्रियों ने भाग लिया। इनमें 154 महिला श्रद्धालु भी शामिल थीं।