अल्मोड़ा: अंतरराष्ट्रीय युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हुए जन्मेजय, इन विषयों पर होगी चर्चा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जन्मेजय तिवारी अंतरराष्ट्रीय युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

नाॅर्थ मैसिडोनिया के स्कोप्जे में आयोजित शिविर के लिए रवाना

मिली जानकारी के अनुसार यह शिविर नाॅर्थ मैसिडोनिया के स्कोप्जे में आयोजित होगा। जिसके लिए जन्मेजय रवाना हो गए हैं। इस शिविर में दुनिया के प्रमुख युवा संगठनों और नेतृत्वकारी युवाओं के बीच आपसी समन्वय एवं नीतिगत परिवर्तन के आधारों पर विचार-विमर्श प्रस्तावित है।
 
इन पर होगी चर्चा

शिविर में युवाओं को आज की चुनौतियों और जटिलताओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही एक बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए हित समूहों के बीच समन्वय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जटिल मुद्दों की पैरवी और युवाओं को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए तैयार करने पर चर्चा होगी।