September 24, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: चुनाव के बाद पेट्रोल मूल्यों में बढ़ोतरी सरकार की ओर से डकैती- काशी सिंह ऐरी

अल्मोड़ा: चुनाव के बाद लगातार पेट्रोल मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी सरकार की ओर से जनता को लुटने के लिए एक डकैती है। लगातार पेट्रो मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी से आम जनता पर बोझ बढ़ रहा है। यह बात उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने एक प्रेस वार्ता में कहा।

चुनाव हो रहे थे उस समय सरकार की ओर से पेट्रो मुल्यों में बढ़ोतरी नही की गई

उन्होंने कहा कि जब चुनाव हो रहे थे उस समय सरकार की ओर से पेट्रो मुल्यों में बढ़ोतरी नही की गई। लेकिन चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनते ही फिर से पेट्रो मुल्यों में बढ़ोतरी जारी है। जो जनता को लुटने के लिए सरकार की एक डकैती है। पेट्रो मुल्यों में बढ़ोतरी का सीधा असर खाद्य पदार्थों में पड़ रहा है। वहीं पेट्रो मुल्यों के बढ़ने से अब यात्रा किराया भी बढ़ने वाला है। लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ यूकेडी अब जनता को लेकर आंदोलन करेगी।

स्थाई राजधानी के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी

इधर उन्होंने कहा कि गैरसैंण राजधानी मुद्दे पर लगातार पार्टियों ने जनता के साथ छल किया है। उन्होंने कि यूकेडी स्थाई राजधानी के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी।

ये रहे मौजूद

यहां दल के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी, भानू जोशी, जिला प्रवक्ता केशव कांडपाल, गिरीश गोस्वामी, दिनेश जोशी, गोपाल मेहता आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!