अल्मोड़ा: 12 मार्च को नंदा देवी मंदिर में लगेगी खड़ी होली, जनता से खास अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की बैठक आयोजित हुई।

नंदा देवी मंदिर प्रांगण में लगेगी खड़ी होली

इस बैठक में खड़ी होली के आयोजन पर चर्चा की गई। जिसमें कहा गया है कि 12 मार्च को नंदा देवी मंदिर प्रांगण में खड़ी होली लगाई जाएगी। जिस पर जनता से खास अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में होलीत्सव में आए।