अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के पर्यटन अधिकारी अब अमित लोहनी होंगे। वह इससे पहले पिथौरागढ़ में तैनात थे ।
अब उत्तरकाशी जिले के पर्यटन अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे
विधान सभा चुनाव से पहले कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं । अब खबर आ रही है कि अल्मोड़ा जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे का भी तबादला कर दिया गया है। वह अब उत्तरकाशी जिले के पर्यटन अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे । वहीँ अल्मोड़ा के पर्यटन अधिकारी अब अमित लोहनी को बनाया गया है ।