अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते 21 जून से कुमाऊं महोत्सव का आगाज हो गया है।
कुमाऊं महोत्सव का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नृत्य, गायन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य संस्कृति को आगे बढ़ाना, युवा कलाकारों को आगे लाना है। श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से जीआईसी मैदान में कुमाऊं महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
दूसरे दिन के कार्यक्रम
जिसमें दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। रविवार शाम आयोजित स्टार नाइट में लोक गायक विक्की और सूरज ने खिड़की में बै रोली, क्रीम पौडर घिसनी किलै नै, स्वर्ग तारा हाई जुनैली राता को समेत कुमाऊंनी और गढ़वाली आदि गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में दशकों की भीड़ उमड़ी।