अल्मोड़ा: कुमाऊं महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज, आज यह रहेगी स्टार नाइट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव का बीते कल गुरुवार से आगाज हो गया है।

कुमाऊं महोत्सव का आगाज

जिसमें सांस्कृतिक झांकी और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कुमाऊं महोत्सव का आगाज हुआ। इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर से मुख्य बाजार तक भव्य झांकी निकाली। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नगर की मुख्य बाजार में सांस्कृतिक झांकी निकाली। महिलाओं की भजन और बच्चों की गायन, नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं हुई।

आज की स्टार नाइट

कुमाऊं महोत्सव में चार चांद लगाने आने वाले स्टार कलाकारों में अभिनेत्री, गायिका स्वेता महारा 27 अक्टूबर 2023 को अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा 27 अक्टूबर 2023 को सिंगर इंद्र आर्या भी कुमाऊं महोत्सव में परफॉर्म करने आ रहे हैं।