June 5, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

 1,596 total views,  2 views today

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सल्ट में ब्रेक फेल होने से एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए।

खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर से सल्ट घूमने आए गढ़वाल सभा कॉलोनी काशीपुर निवासी पृथ्वी पाल सिंह, मंजू देवी, तारा रावत और कौस्तुबानंद रावत गुरुवार को लौट रहे थे। तभी शशिखाल में मानिला मंदिर के पास अचानक ब्रेक फेल होने से उनकी कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर में गिर गई। इस हादसे में चारों घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को अस्पताल भिजवाया। चारों को हल्की चोटें आई है।