अल्मोड़ा: बिना सत्यापन किरायेदार रखना मकान मालिकों को पड़ा भारी, पुलिस ने वसूला इतने हजार का जुर्माना




       

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।


पुलिस की कार्यवाही


इसी क्रम में आज दिनांक 26.04.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 45 बाहरी लोगों के सत्यापन किये गये। इसके अतिरिक्त 02 मकान मालिकों द्वारा बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत 10,000-10,000/- (कुल ₹20,000/- रुपये) का  चालान किया गया।