अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय और इसके अधीन आने वाले सभी परिसरों व संबद्ध महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
दी यह जानकारी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। एसएसजे विवि में समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बिष्ट ने प्रवेश के इच्छुक सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा कर लें। अंतिम तिथि के बाद पोर्टल पर पंजीकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बताया कि आवेदनों की समीक्षा और दस्तावेज सत्यापन (रिव्यू एंड प्रोसेस) का कार्य 5 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद विश्वविद्यालय व संबंधित कॉलेजों द्वारा मेरिट सूची जारी कर प्रवेश की अगली प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।