अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पर्वतीय जिलों का पहला मेडिकल कॉलेज सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान एक बार फिर चर्चाओं में है। यहां मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल के इमरजेंसी में शुक्रवार देर शाम डाक्टरों के बीच जमकर लात घुसे चले। जिससे काफी देर वहां अफरा तफरी का माहौल रहा। इससे इलाज कराने आए समेत भर्ती मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जानें पूरा मामला
मेडिकल कॉलेज में आर्थो विभाग में कार्यरत जूनियर रेसिडेंट डॉ. रोहित मेहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऑनकॉल पर शुक्रवार देर शाम इमरजेंसी में आए तीन वर्षीय मरीज के हाथ में प्लास्टर लगा रहे थे। लेकिन इसी बीच प्लास्टर कक्ष में एक अन्य डाक्टर आए। जिसके बाद मरीज को देखने के चलते आपस में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथा पाई में बदल गया।
आठ डाक्टरों ने उन पर हमला बोल दिया
डॉ. रोहित ने बताया कि इस दौरान अस्पताल में ही तैनात करीब आठ डाक्टरों ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वो बूरी तरह घायल हो गए। वहीं इस दौरान डाक्टरों की आपसी मारपीट में वहां अफरा तफरी मच गई। जिससे अस्पताल पहुंचे मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
शिकायती पत्र पुलिस को दिया
जूनियर रेसिडेंट ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। एक शिकायती पत्र भी पुलिस को दिया है।