अल्मोड़ा: 10 पेटी अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन सीज

श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने सख्त निर्देश पर दिनांक 19-08-2022  चैकिंग के दौरान लमगड़ा क्षेत्र मे वाहन सं0 UK01 TA 3615 आल्टो कार को चैक किये जाने पर 01 व्यक्ति के कब्जे से 10 पेटियों में 120 बोतल देशी मसालेदार अवैध शराब बरामद करते हुए उक्त व्यक्ति को  गि‌रफ्तार कर  थाना लमगड़ा  में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह ने बताया कि वाहन में सवार व्यक्ति अवैध शराब को शहरफाटक से लमगड़ा की तरफ अधिक कीमत में बेचने हेतु ले जा रहा था ।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम

पूरन सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम डोल थाना लमगड़ा अल्मोड़ा।

पुलिस टीम

1. चौकी प्रभारी मोरनौला संजय जोशी
2. कानि0 विजय चन्द्र