अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है । रविवार को सीटू का जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ । जिसमें बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ चारों श्रम कोर्ट्स को वापस लिए जाने के प्रस्ताव पारित किये गये। सभी मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26 हजार करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
सम्मेलन में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी खिलाफ और चारों श्रम कोर्ट्स को वापस लिए जाने के प्रस्ताव पारित
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) का रविवार को द्वितीय जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। रविवार को कामरेड सत्य प्रकाश सभागार, प्रेरणा सदन में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ संगठन के राज्य उपाध्यक्ष मदन मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि आज मजदूर आंदोलन के समक्ष बड़ी भारी चुनौतियां हैं। सरकार तमाम सार्वजनिक उपक्रमों व उद्योग धंधों को कौड़ियों के भाव निजी हाथों में बेच रही है। सम्मेलन में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी खिलाफ और चारों श्रम कोर्ट्स को वापस लिए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। सभी मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26 हजार करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस अवसर पर रहे मौजूद
इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष युसूफ तिवारी, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के जिला संयोजक योगेश कुमार टम्टा, डॉ. सुशील तिवारी, जनवादी महिला समिति की पूनम तिवारी, किसान सभा के जिला संयोजक शिवराज सिंह नेगी, योगेश कुमार टम्टा आदि मौजूद रहे।
कमेटी का गठन किया गया
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के द्वितीय सम्मेलन में जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष दिनेश पांडे, उपाध्यक्ष देवेंद्र फर्त्याल, महासचिव आरपी जोशी, सचिव नरगिस, कोषाध्यक्ष आनंदी मेहरा को चुना गया। जिला कमेटी के सदस्यों के रूप में प्रेमा जड़ौत, विजय लक्ष्मी, किशन भंडारी, डुंगर राम, देवकी बिष्ट, पुष्पा रावत, गोविंद सिंह, भुवन राम निर्वाचित हुए।