अल्मोड़ा: विधिक जागरूकता अभियान, “SAY NO TO DOWRY” जागरूकता अभियान से किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा  के आदेशानुसार दिनांक -16/01/2026 को  “SAY NO TO DOWRY” जागरूकता अभियान चलाया गया।

दी यह जानकारी

इसके अनुक्रम में अधिकार मित्र दीपक पाण्डेय, प्रकाश औली, ममता नेगी, पूनम पाण्डे, ममता तिवारी, किरन आर्या, अनीता आर्य, बीना देवी, दीपा चौधरी ,हेमा लोहनी, शोभा लोहनी, सोनिया गोस्वामी , प्रकाश राम ,नीमा कोहली, कुसुम, किरन ,रावत कमला रंजीता, दीप चंद्र, पंकज भगत, प्रियंका बहुगुणा, संदीप सिंह नयाल आदि द्वारा  जी.जी .आई.सी पारकोट सोमेश्वर, जूनियर हाई स्कूल मोहलख, धनयान, अड़चाली, चकोड़ी,तिमिर, कनोला, विवेकानंद विद्या मंदिर द्वाराहाट, रामपुर ताल, सकुनी, काटली, धामुक, दिशा एकेडमी आदि में  विधिक जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक व रैली का  आयोजन किया गया। उपस्थित व्यक्तियों को दहेज प्रतिषेध अधिनियम 2061, दहेज लेना व देना या इसमें शामिल होना दण्डनीय अपराध की श्रेणी  में आता है व अधिनियम के प्रावधानों, उद्देश्यों आदि की जानकारी दी गई एवं नालसा (मादक द्रव्यों के खतरे का उन्मूलन) योजना, 2025 निशुल्क कानूनी सहायता मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणामों, साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य,लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006,नशीली दवाओं के दुरुपयोग व रोकथाम, शिक्षा एवं कानून,नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों,राष्ट्रीय टोल-फ्री नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर:  14446 ,MANAS हेल्पलाइन 1933, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के विषय में जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किए गये।