अल्मोड़ा: जीआईसी खेल मैदान में लगा विधिक जागरूकता स्टॉल, जैनेरिक दवाओं के बताएं लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन व शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के आदेशानुसार आज दिनांक- 24 /06/2025 को ” जैनेरिक दवाएं प्रभावी, किफायती,” अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा जी आई सी खेल मैदान में विधिक जागरूकता स्टॉल लगाया गया।

दी यह जानकारी

जहां उपस्थित लोगों को जैनेरिक दवाओं के लाभ, सुरक्षा व गुणवत्ता व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 , नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, अधिकार मित्र की भूमिका, निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया,आदि की जानकारी दी गई।