अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में नगरों से लेकर गांवों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। वहीं इन दिनों नगर के खगमरा में आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है।
गुलदार पिंजरे में कैद
मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से पुलिस लाइन, खगमरा समेत कई इलाकों में गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल था। आए दिन रिहायशी इलाकों में गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। वहीं, घरों के आंगन से गुलदार कई कुत्तों को भी उठा ले गया। लोगों की मांग के बाद वन विभाग ने पुलिस लाइन स्थित खगमरा क्षेत्र में पिंजरा लगाया हुआ था। मंगलवार तड़के गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। जिसे रेस्क्यू कर विभाग ने एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया है।