अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव व मानसूनी बारिश के चलते डेंगू का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी बीच एक खबर सामने आई है।
डेंगू का खतरा
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग निवासी 26 वर्षीय एक युवक में डेंगू के लक्षण की आशंका जताई गई है। बुधवार को परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां युवक में डेंगू के लक्षण मिले। जब अस्पताल की ओर से युवक का कार्ड टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव निकला। जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कर एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। युवक हाल ही में मुंबई से घर लौटा था। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. कमलेश ने बताया कि शुक्रवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है।