उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में धामी सरकार ने ऑपरेशन कालनेमि चलाने का ऐलान किया है।
देव भूमि मे सनातन के सरंक्षण की दिशा मे प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा बताया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन कालनेमि वह अभियान है, जिसमें धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले नकली भेषधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
त्तराखंड में धामी सरकार ने ऑपरेशन कालनेमि चलाने का ऐलान किया है। जिसमें धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले नकली भेषधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कहीं यह बात
इस संबंध में ऑपरेशन कालनेमि को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे देवभूमि से छद्म भेषधारी राक्षसों के सफाए करने वाला निर्णय बताया। वहीं कहा कि नकली धार्मिक चोला ओढ़कर देवभूमिवासियों की भावनाओं से अपराधिक खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं होगी।