अल्मोड़ा: “आओ हम सब योग करें” अभियान, योग प्रशिक्षक गोवर्धन कोहली ने कराएं यह योग अभ्यास, बढ़ चढ़कर भाग ले रहे लोग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा डॉक्टर नवीन भट्ट के संरक्षण में नियमित रूप से नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

दी यह जानकारी

जिसमे योग प्रशिक्षक गोवर्धन कोहली ने बीते कल शुक्रवार को योग शिविर के तीसरे दिन तल्ला खोल्टा (अल्मोड़ा) में सूर्यनमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, पूर्ण भुजंगासन, पश्चिमोत्तासन, गरुड़ासन, प्राणायाम, meditation, का अभ्यास कराया। साथ ही इनके लाभ व सावधानियां के बारे में बताया। योग शिविर में विद्यार्थी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।